हरिद्वार – खबर हरिद्वार से जहां, आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महक सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट भवन में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र होकर नारेबाज़ी करते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रति ने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी नेताओं ने अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की तथा चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि भीम आर्मी और भारत एकता मिशन द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में परीक्षा और भर्ती संबंधी व्यवस्थाओं लके सुधारों को लेकर एवं छात्रों आंदोलन की जांच के सन्दर्भ में ज्ञापन दिया गया है। जो महामहिम राष्ट्रपति को पहुंचा दिया जाएगा। Post Views: 27 Post navigation उत्तराखण्ड पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स की अगुवाई में कांवड़ मेला 2026 की ब्रीफिंग की गई आयोजित “डीएम मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर में कारगिल शहीद एवं शहीद सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया”