ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार – हरिद्वार के विनायक अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित विनायक अस्पताल में 55 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। https://janta24x7.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261021-WA01682.mp4 परिजनों का कहना है कि महिला को सही उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हुई है घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हंगामे और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं, मृतका के परिजन अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, महिला की मौत के मामले में परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। Post Views: 3 Post navigation भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से सीबीआई की पूछताछ, हरिद्वार में करीब 3 घंटे चली पूछताछ हापुड़ की पहचान, युवा अधिवक्ता, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या जैन का 28वां जन्मदिन आज, बधाई संदेशों का सिलसिला जारी, हाल ही में जयपुर में हुई थी शादी