हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – उत्तराखंड की वीरांगना ‘रानी लक्ष्मीबाई’ के नाम से प्रसिद्ध प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार से हरिद्वार की सामाजिक कार्यकर्ता वैशाली शर्मा को अलंकृत किया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश की कुल 13 उत्कृष्ट महिलाओं को यह सम्मान प्रदान किया गया। वैशाली शर्मा को यह सम्मान समाज सेवा, जन-जागरूकता और बाल कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।

वैशाली शर्मा भारत निर्वाचन आयोग के तहत हरिद्वार जनपद में ‘जिला स्वीप आइकॉन’ के रूप में मतदाता अभियानों का सफल नेतृत्व कर रही हैं। इसके साथ ही, वे बाल कल्याण समिति में ‘जिला सहायक व्यक्ति (पोक्सो)’ के रूप में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और ‘कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट’ की संस्थापक के रूप में वंचितों व दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सामाजिक क्षेत्र में उनके नाम “Youngest Social Worker to Perform Maximum Social Activities” का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है।

मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार प्राप्त होने पर वैशाली शर्मा ने इसे एक अत्यंत ऐतिहासिक और सौभाग्यशाली क्षण बताते हुए कहा, “मेरे लिए यहां तक पहुंचने में बहुत लोगों की दुआओं का असर है।” उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उनके सामाजिक कार्यों को अत्यधिक बल और एक नया आयाम मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *