हर्ष सैनी (हरिद्वार) दिल्ली – आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा को शुभकामनाएं दीं और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। दोनों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा संगठन को मजबूत करने को लेकर भी बातचीत होने की जानकारी है। तेलूराम प्रधान लंबे समय से हरिद्वार क्षेत्र में कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और पार्टी की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। तेलूराम प्रधान की दिल्ली में कुमारी शैलजा से मुलाकात को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी राजनीतिक सक्रियता के संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की क्या चुनावी रणनीति रहती है या कहे किस नेता के चेहरे पर कांग्रेस दांव लगाती है ये देखने वाली बात होगी। Post Views: 2 Post navigation उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) बने फणीन्द्रनाथ शर्मा