हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 30 जुलाई को ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन वह स्वीकार नहीं हुआ। शहजाद पूनावाला के अनुसार पार्टी ने उनसे अपने इस्तीफे पर फिर से विचार करने के लिए कहा था। हालांकि अब एक बार फिर से उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दिया है और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

पूनावाला ने बताया कि लंबे विचार-विमर्श और गंभीर मंथन के बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद और बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का अंतिम फैसला लिया है. उन्होंने पिछले कुछ दिनों की घटनाओं और कुछ व्यक्तियों से जुड़े मामलों को भी अपने फैसले की वजह बताया. पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतिन नबीन, अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीएल संतोष समेत वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने के बावजूद वह प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के विचारों व कार्यों का समर्थन करते रहेंगे.

अपने पत्र में पूनावाला ने इस्तीफे के पीछे आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों को प्रमुख कारण बताया है। उन्होंने कहा कि वह अब निजी क्षेत्र में जाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। हालांकि, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विजन के प्रति समर्थन जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *