हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – आज हरिद्वार के देवपुरा चौक पर शुद्धिकरण मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक सुधार संकल्प धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सामाजिक समरसता के सिद्धांत पर कार्य करती है। समाज में किसी भी प्रकार के भेदभाव और कुरीतियों के खिलाफ भाजपा का संकल्प अटल है। शुद्धिकरण जैसी घटनाएं सामाजिक एकता के लिए चुनौती हैं, भाजपा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक न्याय और समानता के लिए प्रतिबद्ध है। हर वर्ग को सम्मान मिले, यही हमारी सरकार का लक्ष्य है।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार संतों की नगरी है और यहां सामाजिक सुधार का संदेश पूरे देश में जाता है। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सामाजिक सुधार और समरसता का संकल्प दिलाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *