हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – ब्लॉक मायापुर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में हेमंत सेन को सोशल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन्हें यह दायित्व सौंपते हुए पार्टी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर हेमंत सेन ने कांग्रेस नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज जनसंवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है और इसके जरिए कांग्रेस की विचारधारा, जनहित के मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा. कार्यकर्ताओं ने हेमंत सेन को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। Post Views: 12 Post navigation वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत आज धर्मपत्नी संग पहुंचेंगे हरिद्वार, स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से लेंगे आशीर्वाद “जिला गंगा समिति की 76वीं बैठक सम्पन्न”