हरिद्वार  – देश के वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत आज अपनी धर्मपत्नी के साथ धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचेंगे। इस दौरान वह पूजा अर्चना कर निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से आशीर्वाद लेंगे। बताया जा रहा है कि राणा यशवंत आध्यात्मिक एवं धार्मिक वातावरण में कुछ समय बिताने के उद्देश्य से हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह दक्षिण काली मंदिर एवं गंगा तट की आध्यात्मिक ऊर्जा का भी अनुभव कर सकते हैं।

स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में इन दिनों साधना और धार्मिक गतिविधियों का विशेष वातावरण बना हुआ है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से संतों, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और कई प्रतिष्ठित हस्तियों का हरिद्वार आगमन लगातार जारी है। राणा यशवंत का हरिद्वार आगमन भी इसी आध्यात्मिक क्रम का हिस्सा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *