हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – स्वामी रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से शिवालिक प नगर स्थित सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की तथा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर आवश्यक परामर्श दिया। मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच, संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी गई। आयोजकों ने बताया कि स्वामी रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी क्रम में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में पहुंचे लोगों ने चिकित्सालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी क्षेत्र में इसी प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही। Post Views: 9 Post navigation महंगाई बेरोजगारी समेत ; ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना पंजाबी उत्तरांचल महासभा की महिला विंग ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी