हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – रक्षाबंधन त्यौहार के परिपेक्ष में पंजाबी उत्तरांचल महासभा की महिला विंग द्वारा पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस दौरान महिला पदाधिकारियों ने एसएसपी नवनीत सिंह, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह एवं सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी को राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

महिला पदाधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। पुलिस अधिकारी और जवान दिन-रात समाज की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उन्हें राखी बांधकर महिला विंग ने पुलिस परिवार के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने भी महिला पदाधिकारियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और इस भावनात्मक पहल की सराहना की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड, जिला अध्यक्ष रेनू अरोडा, जिला महामंत्री आयुषी टंडन, मिनी पुरी एवं जिला कोषाध्यक्ष शालू आहूजा मौजूद रहीं। पुलिस अधिकारियों ने महिला विंग के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना की और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *