कांवड़ यात्रा सेवा और साधना का पर्व, अनुशासन और मर्यादा बनाए रखें: महंत रविन्द्रपुरी”

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी, कनखल के सचिव महंत श्री रविन्द्रपुरी जी महाराज ने कांवड़ यात्रा-2026 में शामिल होने वाले सभी शिवभक्तों से श्रद्धा, अनुशासन और मर्यादा के साथ यात्रा पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि संयम, सेवा और सनातन संस्कृति के आदर्शों का भी महापर्व है। प्रत्येक श्रद्धालु ऐसा आचरण करे जिससे शिवभक्ति की गरिमा और पवित्रता बनी रहे।

महंत रविन्द्रपुरी जी महाराज ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें तथा अपनी और अन्य कांवड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ यात्रा संपन्न करें, जिससे कांवड़ यात्रा पूरे देश के लिए अनुशासन, आस्था और सामाजिक सौहार्द का संदेश बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *