हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह में हुए बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड से जुड़े बदमाशों की तलाश के दौरान बहादराबाद पुलिस और बदमाशों के बीच दौलतपुर के जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है।

मामले में विस्तृत जानकारी पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच एवं कार्रवाई के उपरांत साझा की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed