हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह में हुए बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड से जुड़े बदमाशों की तलाश के दौरान बहादराबाद पुलिस और बदमाशों के बीच दौलतपुर के जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। मामले में विस्तृत जानकारी पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच एवं कार्रवाई के उपरांत साझा की जाएगी। Post Views: 12 Post navigation अधिवक्ता हितों के लिए मील का पत्थर साबित होगा नवनिर्मित सभागार, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार के नवनिर्मित अधिवक्ता सभागार का भव्य उद्घाटन, न्यायिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने की शिरकत आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों का किया सम्मान, कहा आंगनबाड़ी बहने पहुंचा रहीं योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक