हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के रोशनाबाद कोर्ट चौराहे पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर नारेबाजी करते हुए भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाए।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता विकास भवन के पास बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नजदीक पहुंचे, जहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। पार्टी के मुताबिक देशभर के जिला मुख्यालयों पर इसी तरह के प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed