हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कांग्रेस नेता संदीप सैनी को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र में संदीप सैनी को जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संदीप सैनी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पालीवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। संदीप सैनी ने कहा कि वह कई वर्षों से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और लगातार पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्य करते रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका प्रयास संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य किया जाएगा। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। Post Views: 10 Post navigation रानीपुर विधानसभा में कांग्रेस नेता संजय सैनी की हुंकार, औरंगाबाद से निकली यात्रा, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे संजय सैनी, जनता से सहयोग की अपील जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन,