हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में आज सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां पहुंचीं। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कार्यकर्तियां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के दौर में मौजूदा मानदेय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उनका कहना है कि जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन मानदेय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

संगठन की जिला अध्यक्ष रितेश चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं। उन्होंने सरकार से मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। राजेश चौहान ने कहा कि यदि मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed