हर्ष सैनी (हरिद्वार) नई दिल्ली – सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में सांसद एवं भाजपा उत्तराखण्ड की प्रदेश सह प्रभारी सुश्री बांसुरी स्वराज से भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रावत ने कहा कि सुश्री बांसुरी स्वराज का युवा, ऊर्जावान और सक्रिय नेतृत्व उत्तराखण्ड में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा। उनके अनुभव, कार्यशैली और युवा दृष्टिकोण से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुश्री स्वराज के मार्गदर्शन में भाजपा उत्तराखण्ड संगठन और अधिक सशक्त होकर जनसेवा एवं संगठन विस्तार के संकल्प को आगे बढ़ाएगा। Post Views: 16 Post navigation उत्तराखंड विधि कांग्रेस ने किया अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस की सरकार बनते ही किया जाएगा अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान – हरक सिंह रावत धनौरी के अमृत लॉ कॉलेज में बिल्डिंग का हिस्सा अचानक गिरने से हादसा