हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में पीएसी की एक कंपनी के ठहरने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कॉलेज परिसर में बने शौचालय का हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय में मौजूद पीएसी का एक जवान मलबे में दब गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और जवान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पुलिस और बचाव दल मलबा हटाकर जवान तक पहुंचने में जुटे हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद पीएसी जवानों में भी हलचल मच गई। पुलिस अधिकारी मौके पर रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। जवान की स्थिति और हादसे में शौचालय के ढहने के कारणों की जानकारी रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आपदा राहत दल टीम के साथ मिलकर रेस्कयू चलाकर मलबे में दबे जवान को बाहर निकाल लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। Post Views: 13 Post navigation उत्तराखंड बीजेपी की प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कि शिष्टाचार भेंट, नई जिम्मेदारी मिलने पर दी शुभकामनाएं 27 – ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में गरिमा सिंह ने बढ़ाई सक्रियता, लगातार कर रहीं है जनसंपर्क, टिकट की रेस में शामिल एक और चेहरा