हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की ओर से जगजीतपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में बहुजन नेता एवं सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत कांशीराम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष, विचारों तथा सामाजिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में एससी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कांशीराम जी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन बहुजन समाज को जागरूक करने, वंचित एवं शोषित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने तथा सामाजिक समानता की स्थापना के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष समाज में समान अधिकार, सम्मान और भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में प्रेरणादायक रहा है।

तीर्थपाल रवि ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने अपने विचारों और आंदोलनों के माध्यम से समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को संगठित करने का कार्य किया। उन्होंने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता के लिए काम करने वाले लोगों का मार्गदर्शन करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांशीराम जी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने और संविधान में निहित समानता एवं न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उनके संघर्ष और विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के आदर्शों को याद करते हुए सामाजिक एकता, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्यामसुंदर प्रधान मनोज धनगर, रकित वालिया, बीपीएस तेजयान, कदम सिंह बालियान प्रियव्रत ब्लॉक प्रमुख, अक्षय नागपाल दीवान चंद बिजेंद्र कुमार डॉक्टर अनूप कुमार नितिनेश्वर विकास रोतला, रविंद्र राठौर किशोर लंबा अजय दास महाराज डॉक्टर संदीप कुमार हरपाल मौर्य, पवन धनकर प्रवीण धनकर भंवर सिंह रामराज, संदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *