हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – शारदीय नवरात्र के पहले दिन हरिद्वार स्थित सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां दक्षिण काली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही मंदिर में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सावन की तरह नवरात्र के दौरान भी सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर श्रद्धालुओं और भक्तों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर की आध्यात्मिक महत्ता, मां काली के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और यहां होने वाली विशेष धार्मिक साधनाओं को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की 16 दिवसीय साधना को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी हुई है। भक्त इस साधना को आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानते हुए मां काली के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर में नवरात्र के दौरान पूजा-अर्चना और साधना को लेकर श्रद्धा का विशेष माहौल बना हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वायरल गर्ल इशिका जयंत भी सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं। उन्होंने स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की तपस्या और साधना के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा उनकी साधना के प्रति सराहना व्यक्त की। मंदिर में उनकी उपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर हरिद्वार की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान को दर्शाया। मां दक्षिण काली के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने नवरात्र पर्व की शुरुआत की। आने वाले दिनों में भी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। Post Views: 8 Post navigation विधिक जागरूकता एवं बहुउद्देशीय जनसहायता शिविर का सफल आयोजन ; जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त, डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर भी रहे कार्यक्रम में मौजूद ग्राम बहादरपुर जट में राम बारात का भव्य आयोजन, धर्मेंद्र चौहान और जिवेंद्र तोमर ने किया शुभारंभ