हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “युवा शक्ति संवाद” कार्यक्रम में यूजीसी क्रिएटर आयुषी धीमान अपनी टीम के साथ शामिल हुईं। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने मुख्यमंत्री के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि यह संवाद युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। आयुषी धीमान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में युवाओं को शिक्षा, नवाचार, कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उनके विचार युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा भी दिखाते हैं। आयुषी धीमान ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं के हित में सकारात्मक पहल कर रही है, जिससे उत्तराखंड का युवा नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर आयुषी धीमान की पूरी टीम भी कार्यक्रम में उपस्थित रही और सभी ने मुख्यमंत्री के संबोधन को प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *