हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की अभी तक की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन करते हुए आगामी दिनों की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कांवड़ मेले में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को “मैन ऑफ़ द डे” सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। Post Views: 14 Post navigation “कांवड़ यात्रा में उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़, कांवड़ मेले के दूसरे दिन आज 14 लाख 55 हजार शिवभक्तों ने पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना” युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी