हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार- बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड के मामले में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा एवं खूनालूदा शर्ट बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी मुदस्सिर एवं शादाब के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते हैप्पी की गोली मारकर हत्या करने की बात बताई गई।

पुलिस पूछताछ के अनुसार आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर वर्ष 2022 के एक प्रकरण में पुलिस को मुखबिरी करने का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।

आरोपी के अनुसार मृतक द्वारा उसे लगातार पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी जा रही थी तथा पैसों की मांग भी की जा रही थी। इसी रंजिश और विवाद के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

+पुलिस टीम*
1. अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बहादराबाद
2. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल
3. उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार
4. उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह
5. उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
6. हे0का0 राजवर्धन
7. कानि0 विकास थापा
8. कानि0 सतेन्द्र चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed