हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय में एडीजी प्रशासन अंशुमान ने कुंभ मेले की सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। कुंभ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। एडीजी प्रशासन अंशुमान ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एडीजी ने बताया कि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए मेला क्षेत्र को सुपर जोन और विभिन्न सेक्टरों में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही पुलिस डिप्लॉयमेंट और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर लगातार निरीक्षण और समीक्षा की जा रही है। एडीजी ने बताया कि आगामी कुंभ में तकनीकी निरीक्षन और एआई को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएगी। Post Views: 11 Post navigation ब्रह्मपुरी में बेकाबू बाइक की टक्कर से बच्चा घायल अधिवक्ता हितों के लिए मील का पत्थर साबित होगा नवनिर्मित सभागार, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार के नवनिर्मित अधिवक्ता सभागार का भव्य उद्घाटन, न्यायिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने की शिरकत