हर्ष सैनी (हरिद्वार) सहारनपुर – आज दिनांक 30 अगस्त 2026 को सहारनपुर का दिल्ली रोड उस समय इतिहास का गवाह बना, जब फुलवारी गार्डन में सैनी समाज का एक विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (AISSS) द्वारा आयोजित ‘ *सामाजिक चेतना व* *राजनैतिक संगोष्ठी’* उम्मीद से कई गुना ज्यादा सफल रही, जिसमें हजारों की संख्या में समाज के बुजुर्गों और जोशीले युवाओं ने हिस्सा लिया।

तलवार देकर और पगड़ी पहनाकर ऐतिहासिक स्वागत –

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी को AISSS का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के युवाओं के जोश और जुनून ने समां बांध दिया। एक ऐतिहासिक रोड शो के माध्यम से नेताओं का स्वागत किया गया। मंच पर समाज के गौरवशाली इतिहास और शौर्य के प्रतीक स्वरूप अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी और मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी को तलवार देकर और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। सैनी समाज की तरफ से हुए इस जोरदार अभिनंदन ने कार्यक्रम में नया जोश फूंक दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *