हर्ष सैनी (हरिद्वार) – जनपद हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में अवैध असलहा सप्लाई करने आ रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, बदमाश अवैध असलहों की सप्लाई करने के उद्देश्य से क्षेत्र में आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और पुलिस ने तीनों को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बदमाश के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही घटनाक्रम की पूरी जानकारी प्राप्त की। एसएसपी ने मौके पर मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed