हर्ष सैनी (हरिद्वार) – उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में राजीव चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। प्रदेश की 50 से अधिक विधानसभा सीटों पर OBC समाज के मतदाताओं का प्रभाव होने की चर्चा के बीच कांग्रेस की नजर इस वर्ग को संगठन के साथ जोड़ने पर रहेगी। राजीव चौधरी के सामने प्रदेशभर में OBC समाज के लोगों के बीच पहुंच बनाने, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लेकर संवाद स्थापित करने तथा संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी को समाप्त कर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाना भी उनके लिए अहम चुनौती होगी। माना जा रहा है कि OBC समाज को संगठन में उचित प्रतिनिधित्व देने और आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट चयन के दौरान इस वर्ग की भागीदारी को प्राथमिकता दिलाने का मुद्दा भी उनके एजेंडे में महत्वपूर्ण रहेगा। Post Views: 20 Post navigation हरिद्वार ग्रामीण सीट पर शिवा चौहान की दावेदारी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की बढ़ाई मुश्किल, चुनावी दावेदारी से भाजपा की सियासत में बढ़ी हलचल भेल फाउंड्री गेट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत