हर्ष सैनी (हरिद्वार) ब्रेकिंग न्यूज़ –

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान डासना जेल से बाहर आ गए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई हुई है।

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान को देखने और उनसे मिलने के लिए समर्थकों एवं मीडिया की भीड़ जुटी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों ने उन्हें अपने कैमरों में कैद किया।

आजम खान की रिहाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

लंबे समय से जेल में बंद आजम खान की जमानत के बाद रिहाई को उनके समर्थकों के लिए अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed