हर्ष सैनी (हरिद्वार) – धर्मनगरी हरिद्वार में प्रेम नगर आश्रम के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के नीचे दो कारें दब गईं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

बताया जा रहा है कि दबने वाली कारों में एक कार गुरुग्राम से शादी समारोह में शामिल होने आए मेहमानों की भी थी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दोनों कारों में कोई सवार नहीं था।

यदि उस समय कारों में लोग मौजूद होते तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और ट्रक के नीचे दबी कारों को निकालने के प्रयास किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed