हर्ष सैनी (हरिद्वार) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 15.11.2026 को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली की ओर से कुछ व्यक्ति बौंगला तिराहे पर अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने आने वाले हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर बौंगला तिराहे के आसपास घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद एक व्यक्ति पैदल तथा दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दबिश देकर दो संदिग्धों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि तीसरा संदिग्ध मुकुल पाल भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर संदिग्ध मुकुल पाल गन्ने के खेत में घुस गया और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद संदिग्ध बदमाश ने दोबारा फायर किया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ नियमानुसार जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में लेकर तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया। पकड़े गए संदिग्धों की तलाशी एवं पूछताछ में मुकुल पाल के कब्जे से दो .32 बोर पिस्टल और एक मोबाइल फोन तथा भूपेन्द्र के कब्जे से एक .315 बोर तमंचा बरामद हुआ। वहीं बदमाश विशाल कुमार की निशानदेही पर बौंगला गांव के पास पीठ बाजार के सामने आम के बाग में खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई दो .32 बोर पिस्टल और 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने दिनांक 16.11.2026 की रात्रि को ग्राम बडैड़ी फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान एक अन्य संदिग्ध प्रशांत कुमार को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस प्रकार पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी में शामिल कुल 04 आरोपियों को हिरासत में लेते हुए हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। *नाम पता आरोपित* 1. मुकुल पाल पुत्र कन्हैया, निवासी ग्राम बमौरी, थाना सरधना, जनपद मेरठ उम्र 25 वर्ष 2. भूपेन्द्र पुत्र विजय कुमार, निवासी ग्राम मंसूरपुर जोहरा, थाना मंसूरपुर, जनपद मुजफ्फरनगर उम्र 20 वर्ष 3. विशाल कुमार पुत्र मंगता, निवासी वाल्मीकि मंदिर के पास, कस्बा बहादराबाद, जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष 4. प्रशांत कुमार पुत्र निर्दोष कुमार, निवासी दादूपुर गोविंदपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष *कुल बरामदगी* 1. 05 अवैध पिस्टल .32 बोर 2. 01 अवैध तमंचा .315 बोर 3. 07 जिंदा कारतूस 4. 01 स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (UP12CF8457) 5. 01 बुलेट मोटरसाइकिल (UK08AU4581 6. 03 मोबाइल फोन *पंजीकृत अभियोग* आरोपी मुकुल पाल के विरुद्ध धारा 109(1) BNS एवं धारा 3/25 आयुध अधिनियम तथा अभियुक्त भूपेन्द्र, विशाल कुमार एवं प्रशांत कुमार के विरुद्ध धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है *पुलिस टीम कोतवाली बहादराबाद* पुलिस टीम कोतवाली बहादराबाद 1. प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, कोतवाली बहादराबाद 2. व0उ0नि0 नितिन चौहान। 3. उ0नि0 विकास रावत। 4. उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज। 5. उ0नि0 अजय कुमार। 6. हे0का0 राजवर्धन। 7. का0 अवनेश राणा। 8. का0 हिमांशु पंत। 9. का0 पंकज बिष्ट। 10. हे0का0 सुधाकर। 11. का0 विकास थापा। 12. का0 शाह आलम। 13. होमगार्ड अभिषेक चौधरी *सीआईयू टीम रुड़की* 1. उ0नि0 संजय पुनिया, प्रभारी CIU रुड़की 2. अ0उ0नि0 अश्वनी यादव। 3. हे0का0 मनमोहन भंडारी। 4. का0 रवींद्र खत्री। 5. का0 महिपाल तोमर। 6. का0 आशीष शर्मा। Post Views: 10 Post navigation बहादराबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली , अवैध असलहा सप्लाई करने आ रहे तीन बदमाश गिरफ्तार, दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और 315 बोर का तमंचा बरामद सिडकुल पुलिस द्वारा सडक सरेआम पर अश्लील हरकतें करने व अश्लील फब्तियां कसने वाली 05 महिला अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार