हर्ष सैनी (हरिद्वार) – मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर हरिद्वार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका धरना समाप्त नहीं होगा। इस दौरान आंगनबाड़ी संगठन की प्रदेश महामंत्री ममता बादल ने कहा कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग कर रही हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री की ओर से 24 हजार रुपये मानदेय का जीओ (शासनादेश) पास नहीं किया जाता, तब तक वे पीछे हटने वाली नहीं हैं और उनका धरना लगातार जारी रहेगा। ममता बादल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की बंदी जारी रहेगी। कार्यकर्ता न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन किसी प्रकार का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांग को स्वीकार करते हुए शासनादेश जारी नहीं करती, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांग पर निर्णय लेने की अपील की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, इसलिए उन्हें सम्मानजनक मानदेय दिया जाना चाहिए। अब सभी की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। Post Views: 19 Post navigation अंकिता भंडारी प्रकरण फिर चर्चा में, व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक होने पर महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्योति रौतेला के नेतृत्व में विनोद आर्य के घर कूच अवैध हथियार रखने वालों पर सिडकुल पुलिस का शिकंजा, चेकिंग के दौरान 01 संदिग्ध युवक अवैध चाकू के साथ पुलिस ने दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज