हर्ष सैनी (हरिद्वार) – हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट पर भाजपा के भीतर दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। युवा भाजपा नेता शिवा चौहान ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करते हुए क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शिवा चौहान लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। वहीं ये सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की मानी जाती है। मौजूदा विधायक कांग्रेस की अनुपमा रावत है। वहीं शिवा चौहान भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे है। जनसंवाद वी नुक्कड़ सभाओं के जरिए वह अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। हरिद्वार ग्रामीण सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वामी यतीश्वरानंद की मजबूत राजनीतिक उपस्थिति के बीच शिवा चौहान की दावेदारी ने स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं को नया विषय दे दिया है। ऐसे में आने वाले समय में भाजपा के भीतर इस सीट पर दावेदारों की सक्रियता और बढ़ने की संभावना है। हालांकि भाजपा का केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर अंतिम निर्णय लेगा, लेकिन शिवा चौहान की लगातार बढ़ती सक्रियता से साफ है कि युवा नेतृत्व भी हरिद्वार ग्रामीण सीट पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की तैयारी में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व हरिद्वार ग्रामीण सीट पर किस चेहरे पर भरोसा जताता है। Post Views: 10 Post navigation जनपद के 52 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा, 20,958 परीक्षार्थी होंगे शामिल, रुड़की में 16 तथा हरिद्वार में बनाए गए हैं 36 परीक्षा केंद्र, परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध राजीव चौधरी बने उत्तराखंड कांग्रेस OBC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, अब पिछड़े वर्ग को पार्टी से जोड़ने की चुनौती, समर्थक बधाई देने में जुटे,