हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – भेल क्षेत्र में फाउंड्री गेट के पास एक दर्दनाक हादसे में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने मोर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क किनारे मोर का शव देखकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। राष्ट्रीय पक्षी की इस तरह दर्दनाक मौत से मौके पर मौजूद लोगों में गहरा दुख देखने को मिला।

लोगों ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल वन विभाग को घटना की सूचना दी। फिलहाल मोर को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में इस हादसे को लेकर चर्चा बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed