हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट पुलिस व्यवस्था, प्रभावी नेतृत्व एवं सराहनीय सेवाओं के लिए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर एवं पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह को मेडल अलंकृत कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने दोनों पुलिस अधिकारियों की कार्यकुशलता, समर्पण और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की। कांवड़ मेले के दौरान लाखों शिवभक्तों की भारी भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस द्वारा किए गए व्यापक इंतजामों को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *