हर्ष सैनी (हरिद्वार) देहरादून – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने दो महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। फेसबुक पोस्ट के जरिए रावत ने कहा कि उनके सहयोगी से जुड़े कथित कैश और ज्वैलरी मामले से पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पर कोई असर न पड़े, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य और कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से हटने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि इस बार मेरे घर पर नहीं, मेरे एक सहयोगी के घर पर दस्तक देकर एक नरेटिव बनाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होकर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हरीश रावत के किसी भी कृत्य से यदि पार्टी के संघर्ष में कोई कमजोरी आती है, तो मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहूँगा। इसलिए मैंने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का सदस्य और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य पदों से इस्तीफा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *