हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बड़ी बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विचारों, दिशा-निर्देशों एवं संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने आगामी समय में संगठन विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को व्यापक सदस्यता अभियान चलाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं जनहित के कार्यों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्टी के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि, अनुशासनहीनता अथवा सोशल मीडिया पर संगठन विरोधी प्रचार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध संगठनात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में आगामी चुनावों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से जनसंपर्क बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संगठन महासचिव श्री अंकुर कर्णवाल ने की।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ मोनिका अष्टवाल, प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव भार्गव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष केसर चंद कनौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एन. के. पटेल, महासचिव कांता चंदेल, कुमाऊं मंडल सचिन रेनू शर्मा प्रदेश सचिव प्रवीण कांडपाल प्रदेश महासचिव सारविंदर शर्मा प्रदेश महासचिव संजय कुमार प्रदेश सचिव विदेश कुमार जिला संयोजक अवधेश शर्मा विधानसभा अध्यक्ष प्रवीणा कुमारी, प्रदेश सचिव पवार प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा प्रदेश एवं जिला इकाइयों के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *