हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – खबर हरिद्वार से जहाँ, वर्षा मेकओवर में कार्यरत मेकअप आर्टिस्ट राखी पाल का आज 29वां जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर परिजनों, मित्रों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से भी राखी पाल को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राखी पाल मेहंदी, ब्राइडल मेकअप सहित विभिन्न प्रकार के मेकअप के लिए जानी जाती हैं। अपने हुनर और बेहतर कार्यशैली के चलते उन्होंने मेकअप के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विशेष रूप से दुल्हनों के मेकअप और मेहंदी कार्य में उनकी कला को पसंद किया जाता है। जन्मदिन के मौके पर शुभचिंतकों ने राखी पाल के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता की कामना की। राखी पाल ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई शुभकामनाएं और स्नेह उनके लिए बेहद खास हैं। Post Views: 17 Post navigation लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बड़ी बैठक प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता हुए शामिल एक लोटा जल से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, सावन के तीसरे सोमवार पर हरिद्वार के शिवालयों में उमड़ी आस्था