हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – सावन के तीसरे सोमवार पर धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। शिवालिकनगर के शिव मंदिर में भी भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प और गंगाजल अर्पित कर रहे हैं। मान्यता है कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शिवालय पहुँची अनामिका का कहना है कि सावन का सोमवार भोले बाबा को बेहद प्रिय है, इसलिए आज के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। भक्तों ने कहा कि सोमवार को महादेव को एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने मात्र से भी भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना और जलाभिषेक कर रहे हैं। Post Views: 11 Post navigation ‘ मेकअप आर्टिस्ट राखी पाल के 29वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं का तांता ‘ वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत आज धर्मपत्नी संग पहुंचेंगे हरिद्वार, स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से लेंगे आशीर्वाद