हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार –

 

सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में नाले में गिरकर एक मासूम की मौत की घटना ने स्थानीय व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। महंत शुभम गिरी ने ग्रामीणों से घटना की पूरी जानकारी ली और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था तथा संबंधित समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें उनके समक्ष रखीं

इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मासूम की मौत बेहद दुखद और चिंताजनक घटना है। विकास कार्य जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए होते हैं, लेकिन यदि उन्हीं कार्यों के कारण लोगों की जान खतरे में पड़े तो यह गंभीर विषय है। महंत शुभम गिरी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा, “ग्रामीणों के हक और न्याय के लिए जो कदम उठाना पड़ेगा, हम वह कदम उठाएंगे। जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा और इस मामले को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।” उन्होंने प्रशासन से मांग की कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed