हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – क्षेत्र के प्रसिद्ध कवि सचिन राणा हीरो द्वारा रचित धार्मिक पुस्तक “श्री सत्यनारायण व्रत कथा माहत्म्य के काव्य रुपांतरण”की पुस्तक का आज भव्य लोकार्पण/विमोचन श्री हरि के परम भक्त शिवालिक नगर नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष राजीव शर्मा व पियुष शर्मा ने अपने आवास पर किया, यह विमोचन इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि लक्ष्मी नारायण की कथा माहत्म्य के काव्य रुपांतरण को प्रथम जोड़ी द्वारा विमोचित किया गया है,

केले के पेड़ के पत्तों से सुसज्जित गृह वाटिका में यह लोकार्पण हुआ,इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कवि सचिन राणा हीरो की इस धार्मिक पुस्तक को नयी पीढ़ी व सनातन हेतु एक अच्छी पहल बताया है, उन्होंने कवि की इस धार्मिक पुस्तक को अनुपम उपहार की संज्ञा देते हुए प्रशंसा भी की। कवि सचिन राणा हीरो ने इस पुस्तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि प्रभु श्री सत्यनारायण व्रत कथा के महात्म्य के पांचों अध्याय को उनके द्वारा काव्य में रुपांतरित किया गया है और यह पुस्तिका भी भक्तों में निशुल्क वितरित की जायेगी,जगह जगह श्री सत्यनारायण व्रत कथा का काव्य वाचन किया जायेगा। विमोचन के तत्पश्चात चेयरमैन राजीव शर्मा के द्वारा उपस्थित भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed