हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बुधवार को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। हरिद्वार के मिश्री मठ में भी साधु-संतों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मानव सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान संतों ने बूंदी से केक तैयार कर उसे काटा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में 76 किलो बूंदी की मिठाई लोगों में वितरित की गई। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक और नया अखाड़ा के महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सनातन धर्म के लिए भी उनके कार्य अभूतपूर्व रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण इसका प्रमुख उदाहरण है। Post Views: 6 Post navigation जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठानों पर छापा,38.90 लाख रुपये मौके पर जमा, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त