हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – आंगन का मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता से संवाद स्थापित करना है, जिसके माध्यम से आम जनता को विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री भारत सरकार के 25 वर्ष की सेवा अवधि के उपलक्ष्य में आंगन का मिलन कार्यक्रम का आयोजन जनपद के सभी 3179 आंगनबाड़ी केंद्रों पर किए जाने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी सभागार, हरिद्वार में किया गया। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिरकत की गई। उनके द्वारा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही सभी केंद्रों पर कार्यक्रमों का आयोजन केंद्र संचालन की समयावधि में किया जाए। आंगन का मिलन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका को सम्मानित किया जाएगा एवं बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थी समूह के बीच नृत्य, गीत, भाषण, कविता आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा द्वारा इस मौके पर नवाचारी कार्यक्रम “तेजस्विनी टॉक” को सम्मिलित किया गया, जो सर्वसुलभ गुड़-चना, मोटे अनाज एवं हरी सब्जियों के प्रयोग पर केंद्रित होगा। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा द्वारा विकास भवन परिसर से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके माध्यम से पोषण संबंधी संदेश एवं गीतों के माध्यम से जन जागरूकता की जाएगी। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अविनाश भदौरिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.के. वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, प्रीति गुप्ता, ऋतु गुप्ता, लव शर्मा, नरेन्द्र सिंह, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। Post Views: 3 Post navigation पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र – मुख्यमंत्री