हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की नेत्री गरिमा सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। गरिमा सिंह लगातार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से संवाद कर रही हैं और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास कर रही हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान गरिमा सिंह ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना होना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े विषयों को लेकर लोगों के साथ संवाद जारी रखने की बात कही।

गरिमा सिंह की लगातार क्षेत्र में सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वह अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर रही हैं।

वहीँ भाजपा नेत्री गरिमा सिंह ने बताया कि जनसंपर्क का सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र की जनता के साथ संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *