हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गणेशपुर और आजाद नगर में एक युवक पर अपनी दो सगी बहनों पर गोली चलाने का आरोप है। गोली लगने से दोनों बहनों की मौत हो गई, जबकि फायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। वारदात के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों घटनास्थलों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गणेशपुर निवासी शकुंतला को पहले गोली मारी गई। इसके बाद आरोपी आजाद नगर पनियाला रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के सामने गली नंबर-5 पहुंचा, जहां उसने अपनी दूसरी बहन पुष्पा और उसके पति पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ही परिवार की दो सगी बहनों की हत्या की खबर से इलाके में दहशत और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घटनास्थलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद की बात शुरुआती तौर पर सामने आ रही है, हालांक हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। आरोपी वारदात के बाद फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। Post Views: 9 Post navigation अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में सॉस निर्माण, आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर लगभग 8 क्विंटल सॉस जिसका मूल्य लगभग 32 हजार रुपए है जिसको मौके पर नष्ट कराए गए