हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – उत्तराखंड की सियासत में चल रही हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अपनी प्रस्तावित 9 अन्य ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्राएं’ स्थगित करने का ऐलान किया है। रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। हरीश रावत ने कहा कि “मेरी कोशिश रहेगी कि मेरे कार्यक्रम की तर्ज पर पार्टी भी कोई जनसंवाद का कार्यक्रम बनाए और मैं उससे जुड़ूं। अभी प्रतीक्षा करूंगा……” रावत ने अपने प्रस्तावित कार्यक्रमों के आयोजक कार्यकर्ता साथियों से क्षमा भी मांगी है। वही जानकारी के मुताबिक पार्टी नेतृत्व ने चुनाव से पहले सामूहिक रूप से संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है। Post Views: 13 Post navigation उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, समस्या के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन, रानीपुर विधायक आदेश चौहान के माध्यम से हुई मुलाकात