हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – NCR समेत उत्तराखंड यूपी के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। ये भूकंप चमोली, उत्तराखंड में आया गया है, जिसके झटके मेरठ, मुरादाबाद और उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में भी महसूस किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई बड़े इलाकों में महसूस किए गए।

भूकंप के दौरान ध्यान रखें अपनी हलचल एकदम कम कर दें और नजदीकी सुरक्षित स्थान तक पहुंचें. तब तक घर के अंदर रहें जब तक कि भूकंप बंद न हो जाए.
जमीन पर लेट जाएं. एक मजबूत टेबल या फर्नीचर के अन्य टुकड़े के नीचे बैठकर खुद को कवर कर लें. यदि आपके आस-पास कोई टेबल या डेस्क नहीं है, तो अपने चेहरे और सिर को अपनी बाहों से ढक लें और किसी कोने में झुक जाएं.
कमरे के कोने में, टेबल के नीचे या बिस्तर के नीचे छिपकर अपने सिर और चेहरे को बचाएं.
कांच, खिड़कियां, दरवाजे, दीवारें और जो कुछ भी गिर सकता है (जैसे झूमर) से दूर रहें.
जब भूकंप आए तो बिस्तर पर ही रहें. अपने सिर को तकिये से सुरक्षित करें. अगर आप किसी गिरने वाली चीज के नीचे हैं तो वहां से हट जाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *