सुमन दिवस पर अमर शहीद श्रीदेव सुमन को नमन, जिलाधिकारी ने किया पौधरोपण और दिलाई बलिदान की याद”

उत्तरकाशी। सुमन दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी में अमर शहीद श्रीदेव सुमन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने श्रीदेव सुमन शहीद स्मारक पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किया, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा स्मारक परिसर में शोभाकार पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन का त्याग, संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।


सुमन दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय में कीर्ति इंटर कॉलेज से विश्वनाथ चौक तक छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। हनुमान चौक पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सहित सभी अतिथियों ने श्रीदेव सुमन के योगदान का स्मरण करते हुए नई पीढ़ी से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जिले भर के शिक्षण संस्थानों में निबंध, चित्रकला, भाषण और नाटक प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि तहसील, ब्लॉक और सरकारी कार्यालयों में भी श्रद्धांजलि सभाओं के माध्यम से अमर शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान को याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *