हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृपाल नगर शिवालिक नगर में ‘मेरा युवा भारत हरिद्वार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की सहयोगी संस्था बहुउदय लोक सेवा संस्थान रावली महदूद द्वारा आयोजित 2 अक्टूबर गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता एव नशा मुक्ति के बारे में आत्मरक्षा स्वच्छता की शपथ और संकल्प ही सेवा जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजना शर्मा एवं समस्त स्टाफ एव विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार से सदस्य दिनेश कुमार शर्मा विशेष रूप से उत्थान रहे विद्यार्थियों से 2 अक्टूबर स्वच्छता संबंध प्रश्न पूछे गए प्रथम स्थान अनन्या, द्वितीया स्थान काजल , द्वितीया स्थान दक्ष कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंदू चौहान, निशु मिश्रा , प्रतिमा रानी, शिखा, कमल शर्मा विवेक अंजलि रेनू कमल शर्मा , प्रिया सोनी पाल आदि ने प्रतिभाग मौजूद रहे। Post Views: 47 Post navigation दोनों महापुरुषों के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया गया स्मरण, SP क्राइम/यातायात सुश्री निशा यादव ने पुलिस बल को सत्य, अहिंसा, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित, जनपद के सभी थानों एवं कार्यालयों में भी आयोजित हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम जल है तो कल है — जल संरक्षण की दिशा में एक और सार्थक पहल, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के साथ किया वॉटर हार्वेस्टिंग कार्य का शुभारंभ