हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – ग्राम पंचायत रावली महदूद/ब्रह्मपुरी के ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने समस्त ग्राम पंचायत वासियों एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली, भाई दूज और छठ पूजा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई खुशियां लेकर आए। उन्होंने कहा कि भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, वहीं छठ पूजा आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व है।
उन्होंने सभी ग्रामवासियों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि त्योहारों की खुशियां समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed