हरिद्वार – कांग्रेस नेता तेलूराम प्रधान ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ महापर्व के पावन अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर तेलूराम प्रधान ने कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों, प्रकाश, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार हम सभी को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देती है, वहीं छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मिल-जुलकर मनाएं। त्योहारों की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें और कोई भी व्यक्ति खुशियों से वंचित न रहे। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख-शांति एवं खुशहाली का वास हो। Post Views: 25 Post navigation ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने पंचायत वासियों को दी दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। सोमवती अमावस्या मेला क्षेत्र को 02 सुपर जोन, 14 जोन एवं 44 सेक्टरों में विभाजित कर किया गया विशेष सुरक्षा प्रबंधन, सुरक्षा एजेंसियों, जल पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दल एवं सादे वस्त्रों में तैनात पुलिस बल को दिए गए विशेष निर्देश